{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Terrorist attack update: पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का अल्टीमेट, अटारी बॉर्डर पर लगी भीड़

पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का अल्टीमेट, अटारी बॉर्डर पर लगी भीड़
 

Terrorist attack in India update: देश के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद इंडियन गवर्नमेंट ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत देश को छोड़कर जाने का अल्टीमेटम दिया था। जिसके चलते आज पूरे दिन पंजाब में केंद्र सरकार के अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों की भीड़ देखने को मिली। आज गुरुवार को बंद अटारी बॉर्डर करने के ऐलान के बाद वीजा लेकर भारत आए पाकिस्तानी नागरिक अटारी चेक पोस्ट के रास्ते वापस लौट रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तानी नागरिकों के पास भारत छोड़ने हेतु 48 घंटे का समय है। जिसके चलते आज सुबह से अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों की भीड़ देखने को मिल रही है।

भारतीय नागरिक भी लौटने लगे हैं अपने वतन वापस

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिसके चलते अब भारतीय नागरिक भी पाकिस्तान देश से वापस अपने वतन लौटने लगे हैं। 
मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए हालातों के कारण उन्हें तत्काल वापस लौटना पड़ रहा है। इधर भारत सरकार ने भी पाकिस्तानी नागरिकों को आदेश दिया है कि 48 घंटे में वापस लौट जाएं। गुजरात राज्य के अहमदाबाद के रहने वाले साजिद 1 महीने के वीजा पर शादी में शामिल होने हेतु पाकिस्तान के कराची शहर गए हुए थे। साजिद 10 दिन में ही भारत लौट आए। पाकिस्तान जाने वाले भारतीय नागरिकों को भी अटारी बॉर्डर से वापस भेज दिया गया है। 

हरियाणा में हालात हुए तनावपूर्ण

जम्मू कश्मीर के पहलगाव में मंगलवार को कोई आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश में लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं। हरियाणा प्रदेश के अंबाला शहर में आतंकवादी हमले के विरोध में लोगों ने एक समुदाय की दुकानें बंद करवा दी हैं। प्रदेश में वकीलों ने आतंकवादी हमले के विरोध में कामकाज ठप कर दिया है। आज गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में आतंकवादी हमले के विरोध में लोगों द्वारा जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर पाकिस्तान देश के पुतले बनाकर भी फुंके गए।