{"vars":{"id": "115716:4925"}}

जानें कितनी खतरनाक है ब्रह्मोस मिसाइल? जिसका वार झेल नहीं पाया पाकिस्तान, दुनिया भर में है इसका डिमांड

जानें कितनी खतरनाक है ब्रह्मोस मिसाइल? जिसका वार झेल नहीं पाया पाकिस्तान, दुनिया भर में है इसका डिमांड
 

 भारत का ब्रह्मोस मिसाइल सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना है। पाकिस्तान को तबाह करने वाला यह मिसाइल बेहद दमदार है। इस मिसाइल को रूस और भारत संयुक्त रूप से बना रहे हैं। दुनिया के कई बड़े देश इस हथियार को अपने बेड़े में शामिल करना चाहते हैं। तो आईए जानते हैं कितना खतरनाक है यह मिसाइल...

भारत में ही होता है ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण


आपको बता दे कि ब्रह्मोस मिसाइल बेहद ही खतरनाक है। इसे मिल का पत्थर भी कहा जाता है क्योंकि इसको भारत में ही बनाया गया है। पाकिस्तान पर अटैक के दौरान यह बात तो साबित हो गई है कि ब्रह्मोस मिसाइल भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल है।


 आपको बता दे कि इस मिसाइल को जब बनाया गया उसके बाद 130 बार इसका परीक्षण भी किया गया। यह मिसाइल जमीन आसमान और जल तीनों जगह पर आसानी से अटैक कर सकता है। यह बेहद ताकतवर मिसाइल है।

बेहद खतरनाक है यह मिसाइल


मिसाइल को बेहद शानदार टेक्नोलॉजी से बनाया गया है और मौजूदा समय में यह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के टॉप टेन खतरनाक मिसाइल में शामिल हो गया है। मिसाइल को रूस और भारत के सहयोग से बनाया गया है और कई देश आज के समय में इस मिसाइल को खरीदना चाहते हैं।


 जानिए सबसे पहले किस देश ने खरीदा है ब्रह्मोस मिसाइल


 ब्रह्मोस मिसाइल सबसे पहले भारत से फिलिपींस ने खरीदा है। इसके साथ ही वियतनाम, इंडोनेशिया, अफ्रीका और साउथ अमेरिका ने भी इस मिसाइल की खरीदारी की है।आज सऊदी अरब और कई बड़े देश इसकी खरीदारी करना चाहते हैं। हालांकि भारत रूस के अनुमति के बिना किसी भी देश से इसको नहीं भेज सकता है क्योंकि रूस का इस मिसाइल में 49.01% हिस्सा है।