Indian Economy: भारत ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत, जापान को पीछे छोड़कर बना वर्ल्ड की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
Indian GDP 2025: भारत देश ने पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था के मामले में अपनी ताकत दिखाई है। भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। पाठकों को बता दें कि अब भारत आधिकारिक तौर पर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़कर इस स्थान पर स्वयं काबिज हो गया है। इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत को आधिकारिक तौर पर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था घोषित किया गया है।
नीति आयोग के सीईओ ने दी जानकारी
भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाई जाने की आधिकारिक घोषणा की जानकारी नीति आयोग के सीईओ BVR सुब्रह्मण्यम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। भारत को यह बड़ी उपलब्धि अपनी इकोनॉमिक पॉलिसी के कारण हासिल हुई है।
सुब्रह्मण्यम ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हम दुनियामें चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।
भारत बन चुका है 4 ट्रिलियन डॉलर के अर्थव्यवस्था
भारत अब 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। इसकी जानकारी देते हुए नीति आयोग के सीईओ BVR सुब्रह्मण्यम ने कहा कि हम 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुके और जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के स्थान पर पहुंच गए हैं। आंकड़ों के अनुसार अब भारत से बड़ी अर्थव्यवस्था केवल अमेरिका, जर्मनी और चीन ही रहे हैं। नीति आयोग के सीईओ BVR सुब्रह्मण्यम के अनुसार अगर हम अपनी योजना और सोच-विचार पर टिके रहे, तो आने वाले लगभग तीन साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आएंगे।