क्या पाकिस्तान में शादी कर चुकी है ज्योति मल्होत्रा? हिसार पुलिस ने बताई सच्चाई , जानें
ज्योति मल्होत्रा मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके ऊपर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के संपर्क में रहने का शक है। अभी तक ज्योति मल्होत्रा ने तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है और चीन की यात्रा भी उन्होंने की है। पाकिस्तान यात्रा के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी उच्चायोग और खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों से भी मुलाकात किया है।
33 साल की ज्योति मल्होत्रा हिसार से ग्रेजुएशन की है और उनके पिता हरियाणा पावर डिपार्टमेंट में काम करते थे जो कि अब रिटायरमेंट ले चुके हैं। ISI के कई अधिकारियों से ज्योति मल्होत्रा संपर्क में थी।सामने आई जानकारी के अनुसार दानिश ने ही उन्हें वीजा दिलवाया था और दानिश के साथ उनका रिश्ता काफी गहरा हो चुका है।
क्या ज्योति मल्होत्रा कर चुकी है शादी?
लगातार दावे किए जा रहे हैं की ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान में शादी कर लिया है। पुलिस ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आप गलत है। हिसार पुलिस ने साफ शब्दों में कहा कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान की खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थी लेकिन अभी तक जांच में आतंकी संगठन के संबंध को साबित करने वाले कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं।
ज्योति मल्होत्रा के पास तीन मोबाइल फोन एक लैपटॉप और एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने ज्योति के चीजों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ज्योति मल्होत्रा मामले की जांच हिसार पुलिस कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी का बीच-बीच में पूछताछ कर रही है। लेकिन इनमें से किसी भी एजेंसी को ज्योति मल्होत्रा की हिरासत नहीं सौंपी गई है। ज्योति मल्होत्रा के बैंक अकाउंट में पैसों के लेनदेन पर किसी भी तरह के कमेंट से पुलिस ने इनकार कर दिया है।