क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगा IPL , BCCI ने शुरू की तैयारी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया जिसके बाद आईपीएल मैच को बीच में ही पोस्टपोन कर दिया गया। कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश वापस लौट गए लेकिन एक बार फिर से आईपीएल मैच शुरू होने वाला है। बीसीसीआई ने आईपीएल दोबारा करने की तैयारी शुरू कर दी है।
दिन से शुरू हो सकता है मैच
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगले शुक्रवार या शनिवार से आईपीएल मैच दोबारा शुरू हो सकता है। बीसीसीआई ने ऑफीशियली बयान दिया है कि IPL दोबारा शुरू करने की तैयारी कर ली गई है और जल्दी से शुरू किया जाएगा।
वापस आएंगे विदेशी खिलाड़ी
आईपीएल मैच पोस्टपोन होने के बाद ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी अपने देश में वापस लौट गए हैं। एक बार फिर से उन्हें बीसीसीआई ने वापस लौटने के लिए कहा है।
धर्मशाला छोड़कर बाकी सभी स्टेटस में आईपीएल मैच का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही साथ BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी को आदेश दिया है कि वह अपने खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था करें। उनके सुरक्षा के लिए भी हर संभव प्रयास किया जाएगा।