{"vars":{"id": "115716:4925"}}

43% रिटर्न के साथ Tata का यह फंड बना निवेशकों की पहली पसंद

 

Tata Mutual Funds: हाल के दिनों में म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न देकर आकर्षित किया है। हालांकि, इनमें मिलने वाला लाभ पूरी तरह बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। आमतौर पर म्यूचुअल फंड्स सालाना 12-14% तक का औसत रिटर्न देते हैं, लेकिन Tata Nifty Capital Markets Index Fund ने इस पैमाने को पीछे छोड़ दिया है।

इस फंड ने पिछले 3 महीनों में करीब 43.37% का रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है। हालांकि, इसका अब तक का औसत रिटर्न 7.96% है। इसका Expense Ratio 0.52% है, और P/E Ratio 53.49 के आसपास है। इसमें निवेश करने के लिए ₹5000 की न्यूनतम SIP जरूरी है, और खास बात यह है कि इसका लॉक-इन पीरियड शून्य है।

यह फंड कई मजबूत और भरोसेमंद कंपनियों में निवेश करता है। इसके प्रमुख स्टॉक्स में शामिल हैं।

1. BSE Limited – 27.27%

2. HDFC Asset Management – 14.82%

3. MCX – 10.28%

4. CDSL – 8.32%

5. CAMS – 5.80%

अगर आप भी इस फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो Groww, Zerodha Coin या अन्य ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स की मदद से कर सकते हैं। निवेश लमसम या SIP के जरिए किया जा सकता है। SIP में आप step-up का विकल्प चुनकर हर माह निवेश की राशि बढ़ा सकते हैं।

Tata का यह फंड उन निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो लंबी अवधि के बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं।