Today gold rate : सोना स्थिर तो चांदी में आया सुधार देखें आज 22, 24 कैरेट सोने का रेट
एशियाई कारोबार में सोने में हल्की तेजी दिखी, लेकिन पिछले दो हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार दबाव में ही रहा।
वैश्विक स्तर पर अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव में नरमी से सोने की सुरक्षित निवेश वाली चमक सीमित हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों का रूझान फिलहाल डॉलर और बॉन्ड यील्ड की दिशा पर टिका है।
वहीं घरेलू बाजार में भी सराफा कारोबारी सतर्क हैं। मांग सामान्य बनी हुई है, जबकि चांदी में पिछले सत्रों की गिरावट के बाद सुधार देखा गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में अभी सीमित दायरे में कारोबार संभावित है, जबकि शादी-विवाह सीजन में स्थानीय मांग से बाजार को सहारा मिल सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3998 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4868 सेंट रही। सोना ऊपर में 4027 नीचे में 3962 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी ऊपर में 4910 नीचे में 4783 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 121500
एक दिन पूर्व 121300 आरटीजीएस 123600
सोना 22 कैरेट 109800
चांदी चौरसा 150800
एक दिन पूर्व 150000 आरटीजीएस में 151500
चांदी टंच 150900 रुपए।
रतलाम सराफा | सोना 122100 जेवरात 111844 चांदी 151000 रुपए।
उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 122000 सोना 22 कैरेट 118000 चांदी 152000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।