{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Today gold rate : रक्षाबंधन व सावन शादियों की बुकिंग से सोने चांदी के भाव में तेजी, देखें आज 22, 24 कैरेट सोने का रेट

 

सराफा बाजार में आज चांदी की कीमतों ने जोरदार  उछाल दर्ज किया। भाव एक हजार रुपए बढ़कर 110500 प्रति किलो तक पहुंच गया, जो अब तक के उच्च स्तरों में से एक है। बीते सप्ताह की तुलना में इसमें 1500 से 2000 प्रति किलो तक की तेजी आई है। कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी, डॉलर की कमजोरी और निवेशकों का कीमती धातुओं की ओर रुख बढ़ने से चांदी को सपोर्ट मिला है।

साथ ही घरेलू स्तर पर ज्वेलरी और औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी और आने वाले त्योहारों जैसे रक्षाबंधन व सावन शादियों की बुकिंग से भी भाव में तेजी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3355 डॉलर प्रति औंस व चांदी 3841 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 97900 एक दिन पूर्व 97700 आरटीजीएस 100300 सोना 22 कैरेट 91700 चांदी चौरसा 110500 एक दिन पूर्व 109500 आरटीजीएस में 113000 चांदी टंच 110900 रुपए। रतलाम। सोना 98100 जेवरात 89860 चांदी 111000 रुपए। उज्जैन। सोना 24 कैरेट 98200 सोना 22 कैरेट 90,000 चांदी 1,11,000 रुपए।

देश के बड़े शहरों में आज सोने के भाव

दिल्ली : 22 कैरेट 90900 ,24 carat 99150 रुपए प्रति 10 ग्राम।


Chennai : 22 कैरेट 90750 रुपए तो 24 कैरेट 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम।

कोलकाता : 22 कैरेट 89990 तो 24 कैरेट 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम।

जयपुर : 22 काह 90900 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट 99150 रुपए प्रति 10 ग्राम।


नोएडा : 22 कैरेट 90900 तो 24 कैरेट 99150 रुपए प्रति 10 ग्राम।


गाजियाबाद : 22 कैरेट 90900 तो 24 कैरेट 99150 रुपए प्रति 10 ग्राम।


लखनऊ : 22 कैरेट 90750 तो 24 कैरेट 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम।


बेंगलुरु, पटना : 22 कैरेट 90750 रुपए तो 24 कैरेट 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम।