{"vars":{"id": "115716:4925"}}

चांदी में मुनाफा वसूली हो सकती है, जनवरी 2026 में जाएगी चांदी इस रेट पर, 29% तक मिलेगा रिटर्न

There may be profit booking in silver, silver will go at this rate in January 2026, you will get up to 29% return
 

 गरीबों का सोना कही जाने वाली चांदी में तेजी जारी है। घरेलू सराफा बाजार में चांदी मंगलवार को फिर एक लाख रुपए/किलो के पार पहुंच गई। चांदी की औसत कीमत 2,699 रुपए (2.76%) बढ़कर 1,00,460 रुपए प्रति किलो हो गई। यह सोमवार को 97,761 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, सोने में मंगलवार को मामूली तेजी रही। 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 187 रुपए बढ़कर 96,867 रुपए 10 ग्राम रही। वहीं 22 कैरेट सोना 171 रुपए चढ़ा, इसकी औसत कीमत 88,730 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

आईबीजेए के मुताबिक यह इस साल चांदी में एक दिन की दूसरी सबसे बड़ी उछाल है।

इससे पहले 13 मई को चांदी 2,725 रुपए महंगी होकर 96,820 रुपए किलो हुई थी।

हालांकि चांदी अभी भी 28 फरवरी के अपने रिकॉर्ड स्तर 1,00,892 रुपए किलो से 432 रुपए (0.43%) नीचे है। 2022 और 2023 में सुस्ती के बाद 2024 में चांदी की कीमतों में 21% उछाल आया था। इस साल 14% की तेजी देखी जा चुकी है। भू-राजनीतिक तनावों के कारण सुरक्षित निवेश की मांग और मजबूत व्यापक आर्थिक स्थितियों से औद्योगिक मांग में वृद्धि ने चांदी की कीमतों को समर्थन दिया है।

चांदी में मुनाफावसूली हो सकती है, 95 हजार पर निवेश बेहतर

इस साल के अंत तक चांदी 1.30 लाख रुपए किलो तक पहुंच सकती है। यानी मौजूदा स्तर से 29% तक रिटर्न दे सकती है। हालांकि इससे पहले यह निचला स्तर तलाश सकती है। बीते दिनों इसमें एक लाख रुपए कीमत पर मुनाफा वसूली देखने को मिली है। गिरावट में यदि यह 94-95 हजार रुपए किलो तक आती है तो खरीदारी की जा सकती है।

इस साल चांदी में 8 अप्रैल से अब तक 11% से भी अधिक रिटर्न मिला

31 दिसं-24      86017

31 जनवरी       93533

28 फरवरी     93480

28 मार्च       100892

30 अप्रैल    94114

30 मई     97458

2 जून     97761

3 जून    100460