{"vars":{"id": "115716:4925"}}

सोने चांदी के दाम ने छुआ आसमान , सोना 1790 तो चांदी 7827 रुपए हुई महंगी

The price of gold and silver touched the sky, gold became costlier by Rs 1790 and silver by Rs 7827
 

Today gold rate : सोने चांदी के रेट दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। अगर हम इस सप्ताह की बात करें तो सोने चांदी के दामों ने भारी बढ़त दिखाई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार पिछले शनिवार 31 म ई  को सोना 95355 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जो आज 97145 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है। अगर हम एक सप्ताह में सोने की बढ़त देखें तो 1790 रुपए बनती है।

वहीं अगर हम चांदी की बात करें तो यह पिछले शनिवार को 97458 रुपए प्रति किलोग्राम थी .जो आज बढ़कर 105285 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा पहुंची है. इस तरह सप्ताह में चांदी की कीमत ने 7827 की बढ़ोतरी दिखाई है. अगर हम इस समय चांदी के रेट की बात करें तो यह ओल टाइम हाई पर है वही सोना ने 21 अप्रैल को ऑल टाइम हाई 99100 के रेट पर बनाया था.


आज कैरेट के हिसाब से सोने के रेट

आज भारत में 24 कैरेट सोना 97145 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 98120 प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोना 88985 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 18 कैरेट सोना 72859 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


भारत के बड़े महानगरों में आज 10 ग्राम सोने के रेट

आज 24 कैरेट सोने का रेट

आज 24 कैरेट सोना दिल्ली में 98120, मुंबई में 97970, कोलकाता में 97970 ,चेन्नई में 97970 रुपए, भोपाल में 98020 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


महानगरों में आज 22 कैरेट सोने का रेट

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना 89950, मुंबई में 89980 रुपए, कोलकाता में 89800, चेन्नई में 89980 रुपए तो भोपाल में 89850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।