Today gold rate: सोना 23 दिन में रिकॉर्ड कीमत से 7 हजार से भी अधिक सस्ता हुआ, आज 24 कैरेट सोने में 2375 रुपए की गिरावट
May 16, 2025, 07:26 IST
रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने में तीन दिन से गिरावट का दौर जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने के दाम 2,375 रुपए गिर गए। इससे 10 ग्राम सोने की कीमत 91,484 रुपए पर आ गई। 22 कैरेट सोना 2,176 रुपए सस्ता हुआ।
इससे 10 ग्राम सोने की कीमत 83,799 रुपए पर आ गई। 24 कैरेट सोने ने इसी साल 22 अप्रैल को 98,484 ऑल टाइम हाई बनाया था। 23 दिनों में सोने के दाम 7,000 रुपए गिर चुके हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका-चीन में 90 दिनों के लिए टैरिफ कम करने के समझौते से ट्रेड वॉर छिड़ने की आशंका कम हो गई है।
चांदी लगातार तीसरे दिन 2,297 रुपए सस्ती हुई। कीमत 94,103 रु./ किलो रह गई। 28 मार्च को चांदी 1,00,892 रु. के रिकॉर्ड स्तर पर थी।