प्लांटों की कमजोर खरीदी से सोयाबीन में मंदी, रिकार्ड उत्पादन से गिरेंगे रेट
विदेशी बाजार में मंदी और डॉलर की कमजोर के साथ गर्मी के कारण खाद्य तेलों की डिमांड और भाव पर दबाव बना हुआ है। उधर लैटिन अमरीकी देश ब्राजील में सोयाबीन का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है और फसल की कटाई-तैयारी लगभग समाप्त हो चुकी है। अर्जेन्टीना में नई फसल की जोरदार कटाई आरंभ हो गई है।
इससे शिकागो एक्सचेंज में सोयाबीन एवं इसके उत्पादों के वायदा मूल्य में नरमी आ गई। इधर मलेशिया में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद से कूड पाम तेल का वायदा नरम पड़ने लगा है। प्लांटों की कमजोर खरीदी से सोयाबीन में मंदी बनी हुई है।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6500 से 6600, रायडा 5600 से 5800, सोयाबीन 3750 से 4290 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 30200 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव
धानुका नीमच 4385, एवी एग्रो उज्जैन 4375, बैतूल ऑइल 4465, मित्तल देवास 4385, एम. एस नीमच 4400, प्रकाश पीथमपुर 4385, खंडवा ऑइल 4325, विप्पी देवास 4350 रुपए।
खाद्य तेलों की थोक कीमतें
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1310 से 1320, मुंबई मूंगफली तेल 1340, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1220 से 1225, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1155 से 1160, मुंबई सोया रिफाइंड 1265 से 1270, मुंबई पाम तेल 1240, इंदौर पाम 1305, राजकोट तेलिया 2090, गुजरात लूज 1275, कपास्या तेल इंदौर 1215 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2200, देवास 2200, उज्जैन 2200, खंडवा 2175 बुरहानपुर 2175, अकोला 2990 रुपए