आयत शुल्क घटने से सोयबीन के भाव में आई भारी गिरावट
कच्चे खाद्य तेलों पर आयत शुल्क घटने के साथ अमरीका सोया बाजार में गिरावट आने से भारतीय खाद्य तेलों में गिरावट आई। सोया तेल के भाव 115 रुपए प्रति किलो के नीचे दिखाई दे रहे हैं। यह गिरावट बाकी तेलों में भी बरकरार है, लेकिन सरसों सीड बाजार में डिमांड बढ़ने एवं स्टॉक के कारण सरसों सीड बाजार मजबूत दिखाई दे रहा है।
सोयाबीन सीड की बात करें तो उसमें गिरावट बनी हुईहै। विदेशी तिलहन बाजार में कम भाव के कारण इस माह भारत अच्छा आयत करने की संभावना जताई जा रही है जिसके कारण भारत के पास अच्छा स्टॉक होने की संभावना दिखाई दे रही है जिसके कारण आगे बाजार में मंदी के आसार है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1340 से 1360, मुंबई मूंगफली तेल 1370, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1140 से 1145, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1090 से 1095, मुंबई सोया रिफाइंड 1१75 से 1१80, मुंबई पाम तेल 1१50, इंदौर पाम 1220, राजकोट तेलिया 215०, गुजरात लूज 1325, कपास्या तेल इंदौर 1१90 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6400 से 6500, रायडा 5600, सोयाबीन 3720 से 4120 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 32000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 4375, एवी एग्रो उज्जैन 4350, बैतूल ऑइल 4475, मित्तल देवास 4375, एम. एस नीमच 4325, विप्पी देवास 4320, प्रकाश पीथमपुर 4340, खंडवा ऑइल 4300, रुचि मांगलिया 4340 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2175, देवास 2175, उज्जैन 2175, खंडवा 2150 बुरहानपुर 2150, अकोला 3025 रुपए।