{"vars":{"id": "115716:4925"}}

सोयाबीन की आवक समित रही, सुबह से अब तक 25 से ₹50 तक कम हुए भाव, देखें आज अन्य फसलों के प्रति क्विंटल रेट

 

सोयाबीन की फसल अच्छी होने की आसार से किसान उपज मंडी में 3 करोड़ का सोयाबीन कम भाव पर बिके। दिन में 30 रुपए की गिरावट, दोपहर बाद प्लांट के खरीदी भाव 60 रुपए कम किए जाने से अब भाव  तेजी की स्थिति नहीं बताई गई है।

मंडी में 7500 क्विंटल से अधिक सोयाबीन बेचने आए किसानों ने कम भाव मिलने पर नाराजी भी जाहिर की है। अधिकतम नीलामी के भाव 4750 रुपए के बोले गए। एक महीने बाद नये सोयाबीन आने की संभावना से अब प्लांट भी रिस्क नहीं ले रहे हैं। कारोबारी  अग्रवाल ने बताया सोयाबीन प्लांट (soybean plant)के खरीदी भाव में अब तक 50 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

नीमच लाइन (soybean bhav)4725 इंदौर लाइन 4700 के भाव चल रहे हैं। भाव गिरने का प्रमुख कारण सोयाबीन (soybean rate)की खली की बिक्री का जाम होना है और आगे नई फसल आने की अच्छी संभावना से सोयाबीन की तेजी को सपोर्ट नहीं मिल रहा है।

इधर, किसान कमल पटेल के अनुसार नई सोयाबीन पककर शीघ्र मंडी में बिकने आ जाएगी। हालांकि पीला मोजेक इल्ली होने से इसका उपचार कृषि वैज्ञानिकों की राय पर किया जा रहा है।

अडाणी 4725 अवी एग्री 4725 बैतूल 4825 कोरोनेशन 4610 धानुका 4730 धीरेंद्र 4740 दिव्य ज्योति 4650 गुजरात 4650 हरिओम 4730 आयडिया 4715 केएन एग्री 4625 मित्तल 4675 एमएस सॉल्वेक्स 4700 नीमच 4725 पतंजलि फूड 4625 प्रकाश 4675 प्रेस्टीज 4690 रामा फास्फेट 4650 राम जानकी 4650 सोनिक 4725 स्नेहिल 4685 स्काईलार्क 4700 सूर्या फूड 4700 रुपए। धुले - दिसान 4820 मालेगांव 4860 मोअल 4840 नंदूरबार 4840 ओमश्री 4850 संजय 4820 रुपए। नागपुर - गोयल 4800 श्यामकला 4800 शालीमार 4825 रुपए। कोटा गोयल 4700 महेश 5000 सोयुग 4725 रुपए।