सोया तेल के भाव गिरे, विदेशी बाजारों में मंदी का पड़ा , खाद्य तेलों की थोक कीमत जाने
May 17, 2025, 09:32 IST
soya oil prices : विदेशी बाजारों में आई मंदी के बीच घरेलू स्तर पर सोया तेल के दाम घटे। व्यापारियों का कहना है कि विश्व बाजारों में अनिश्चितताओं के बीच तेलों में लेवाली ठंडी हो गई है। उधर वैश्विक अधिक आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 2.71 प्रतिशत की तीव्र गिरावट आई और यह 5271 पर आ गई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1350 से 1370, मुंबई मूंगफली तेल 1385, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1230 से 1235, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1160 से 1165, मुंबई सोया रिफाइंड 1265 से 1270, मुंबई पाम तेल 1270, इंदौर पाम 1285, राजकोट तेलिया 2165, गुजरात लूज 1350, कपास्या तेल इंदौर 1232 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2175, देवास 2175, उज्जैन 2175, खंडवा 2150 बुरहानपुर 2150, अकोला 2970 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6400 से 6500, रायडा 5600, सोयाबीन 3720 से 4300 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 30500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 4450, एवी एग्रो उज्जैन 4350, बैतूल ऑइल 4510, मित्तल देवास 4375, एम. एस नीमच 4400, प्रकाश पीथमपुर 4425, खंडवा ऑइल 4350, विप्पी देवास 4350 रुपए