{"vars":{"id": "115716:4925"}}

चांदी पहली बार रिकार्ड ऊंचाई पर तो रुपया रिकॉर्ड निचले सत्र पर

 

घरेलू बाजार में सोने-चांदी में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ तेजी रही। चांदी 2,398 रु. किलो महंगी हुई।

इसकी औसत कीमत 135,267 रु. किलो रही। पहली बार है जब चांदी ने 1.35 लाख रु. किलो का स्तर पार किया। वहीं, 24 कैरेट सोना 2,159 रु. महंगा हुआ। इसकी औसत कीमत 1,14,314 रु. प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 22 कैरेट सोना भी 1,978 रु. महंगा हुआ।

रुपया 88.75 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ

 एच-1बी वीसा फीस में भारी बढ़ोतरी के बाद डॉलर के मुकाबले में भारतीय रुपया 47 पैसे कमजोर होकर 88.75 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। यह 88.41 पर खुला और एक समय 88.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस फैसले से भारत के सर्विस एक्सपोर्ट और देश में आने वाले रेमिटेंस पर निगेटिव असर पड़ सकता है। इससे आगे भी रुपए पर दबाव बना रहेगा।

बाजार तीसरे दिन गिरा, सेंसेक्स 58 अंक टूटा

मुंबई घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 58 अंक गिरकर 82,102 पर बंद हुआ। निफ्टी 33 अंकों के नुकसान के साथ 25,169 पर बंद हुआ।