{"vars":{"id": "115716:4925"}}

चांदी में उछाल, युद्ध का असर पड़ा, सराफा में खरीदी बिक्री का अभाव

 

अमेरिका और इजराइल की ओर से सप्ताहांत में ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद मध्य पूर्व में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक बाजारों को हिला दिया है। सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय स्पॉट गोल्ड 5400 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया, जो एक महीने का उच्च स्तर है। घरेलू बाजार में भी इसका असर दिखा और सोने के भाव में तेज उछाल दर्ज किया गया। चांदी में भी जबरदस्त तेजी रही। भारत के कुछ रिटेल बाजारों में कीमतें 35000 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गईं। कारोबारियों के मुताबिक एक तरफ वैश्विक अनिश्चितता से निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं होलिका दहन और आगामी त्योहारी मांग से भी बाजार को समर्थन मिल रहा है। अगर तनाव बना रहा तो कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5381 डॉलर प्रति औंस व चांदी 9518 सेंट रही। सोना ऊपर में 5418 नीचे में 5270 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 9635 नीचे में 9196 सेंट रहा। 

स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 168500 एक दिन पूर्व 167000 आरटीजीएस सोना 166800 सोना 22 कैरेट 152900 चांदी चौरसा 287000 
एक दिन पूर्व 288000 
आरटीजीएस में 294000 
चांदी टंच 289000 रुपए। 

रतलाम सराफा सोना 170200 जेवरात 155903 चांदी 291000 रुपए। 

उज्जैन सराफा : सोना 24 कैरेट 170500 सोना 22 कैरेट 156250 चांदी 291000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।