चांदी के भाव 10 हजार कम तो सोना बगैर तेजी मंदी के स्थिर
सोना-चांदी में पुष्य नक्षत्र की अच्छी खरीदी होने के बाद अब धनतेरस की बड़ी खरीदी होने के आसार हैं। चांदी में 2 दिन में 10000 रुपए की भाव गिरावट आ चुकी है। बाजार में 1,75,000 रुपए प्रति किलो के भाव पर व्यापार हुआ। इधर, सोना बगैर तेजी-मंदी के स्थिर हो गया।
भाव का बोझ बढ़ने से इन दिनों नॉमिनल खरीदी ही चलने वाली है। एक्सपर्ट की राय में तो सोना डेढ़ लाख के पार और चांदी दो लाख रुपए बताई जाने लगी है। इधर, सराफा के जानकारी तो सोना चांदी के भाव में 45% से अधिक की भाव वृद्धि जल्द ही गिरावट में बदल सकती है, ऐसा इनका मानना है।
सराफा के ब्रोकरेज कैलाशचंद कौशिक के अनुसार दीपावली की धनतेरस ही सोना-चांदी बाजार की बड़ी खरीदी का दिन होता है। पुष्य नक्षत्र पर खरीदी के साथ धनतेरस की खरीदी भी अच्छी रहेगी। चांदी के भाव मशीन में 1,63,500 जबकि बाजार में 1,75,000 प्रति किलो हो गए। इसमें 12000 रुपए का अंतर चल रहा है। इधर खरीदारों ने लाइट वेट के आभूषण को कम पसंद किया। आभूषण की बिक्री बढ़ सकती है।
आज 24 कैरेट सोना 131200, 22 कैरेट सोना 120250 रुपए प्रति 10 ग्राम