चांदी बाजार में उछाल, वही डॉलर की मजबूती से सोने में भी तेजी , देखें आज सोने चांदी के भाव
चांदी बाजार में उछाल लगातार जारी है। शुक्रवार को बाजार बंद होते-होते अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
चांदी चौरसा का भाव स्थानीय बाजार में 3500 रुपए तक तेज रहा। इसके साथ ही चांदी का भाव 1.45 लाख रुपए प्रति किलो के नजदीक पहुंच गया है। शनिवार का चांदी का भाव उछलकर 1 लाख 44 हजार 700 रुपए प्रति किलो रहा।
वहीं डॉलर की मजबूती से सोने की तेजी पर ब्रेक लगा और 24 कैरेट का भाव 1 लाख 17 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। 22 कैरेट का भाव 1 लाख 5 हजार रुपए प्रति दस ग्राम रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3760 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4599 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 117400
एक दिन पूर्व 116800
आरटीजीएस 117000
सोना 22 कैरेट 105000
चांदी चौरसा 144700
एक दिन पूर्व 141200
आरटीजीएस में 144500
चांदी टंच 144800 रुपए।
उज्जैन सराफा: सोना 24 कैरेट 117600 सोना 22 कैरेट 107900 चांदी 1,45,500 रुपए किलो ग्राम भाव रहे।