{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Today gold rate : 5 दिन में चांदी 19 हजार कम हुई, एक दिन में सोना 1000 घटा

 

सराफा बाजार में धनतेरस की सोना-चांदी की उत्साहजनक खरीदी के बाद खुले बाजार में चांदी के सिक्के और छोटे आइटम की खरीदी चलती रही लेकिन धनतेरस जैसी खरीदी का अभाव बना रहा। सराफा कारोबारी तो सोना-चांदी की बढ़ती तेजी से अंतिम समय तक असमंजस में रहे लेकिन धनतेरस के दो दिन पूर्व सोना-चांदी के भाव संभल गए और अच्छी खरीदी का दौर भी आया।

इधर, सराफा में सोना 1 लाख 
31 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, यही एक दिन पूर्व 1,32,000 रुपए था, जो 1000 रुपए घट चुका है। इसी प्रकार चांदी 15 अक्टूबर को 1,84,000 बिकी, जो 19 अक्टूबर को 19 हजार रुपए घटकर 1,65,000 रुपए प्रतिकिलो हो गई। सराफा विश्लेषकों की राय में अब सोना-चांदी के भाव गिरावट की ओर जाएंगे, तेजी के प्रति जितने भी कारण बताएं, अब उसमें नरमी भी बताने लगे हैं।

इधर, सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव पर बड़ा सट्टा चल रहा था,जब भाव असीमित होने लगे तो सट्टा फेल हो गया और फिलहाल तेजी रोकना पड़ी। वहीं मुनाफा रूपी वसूली के लिए देशभर के बाजार में सोना-चांदी बेचने वाले भी आने लगे। इधर केंद्रीय बैंक की सोने में बड़ी खरीदी बताई जा रही थी लेकिन केंद्रीय बैंकों ने गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम सोना खरीदा। सराफा ब्रोकरेज कैलाशचंद कौशिक के अनुसार बाजार में  बंद भाव में सोना 1 लाख 31 हजार रुपए 10 ग्राम व चांदी 1,65,000 रुपए प्रति किलो पर व्यापार करती रही।