{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Gold silver price today : चांदी 26000 तो सोने में 7500 की गिरावट, सोना-चांदी में तेजी-मंदी का खेल, वायदा कट से आ गई बड़ी गिरावट

 

सोना-चांदी में तेजी-मंदी भी गेम बन गई है। गुरुवार 5 फरवरी को ऑनलाइन वायदा कट के चलते सोना एक दिन में 7500 गिरकर 1,57,500 और चांदी 26,000 रुपए गिरकर 2 लाख 58 हजार हो चुकी है।

शुक्रवार शाम तक वास्तविक

तेजी-मंदी स्पष्ट होगी। इस प्रकार की तेजी-मंदी से आम व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार से सोना-चांदी लिंक होने से इसमें हस्तक्षेप नहीं किया सकता। बड़ी सट्टेबाजी और
अन्य रिकॉर्ड के कारण से मार्केट के स प्रति विश्वास भी उत्पन हो रहा है। इधर, शादी विवाह का दौर चरम पर चल रहा है। आभूषण को परखते ही 10 से 15000 रुपए की तेजी और मंदी हो जाती है, क्योंकि ऑनलाइन मशीन में पल पल में लाल हरे बाण चलने से व्यापार भी मुश्किल हो रहा है। इधर, सराफा के ब्रोकरेज कैलाशचंद कौशिक के अनुसार लंबा समय हो गया। रोग बड़ी-तेजी लाते हुए 92 हजार और 93000 वाला सोना 60 से 70 हजार रुपए बढ़ चुका है। इसी प्रकार 80 और 90 हजार वाली चांदी 2,00,000 बढ़ चुकी है। ऐसे में
-खरीदार भी इन भावों पर विश्वास अब नहीं कर रहे हैं। वहीं सराफा दुकान के व्यापारी भी आभूषण आखिर बेचे तो कैसे बेचे। एक अनुमान के अनुसार इन दोनों सराफा में तीन से चार करोड़ रुपए रोज का व्यापार होना चाहिए। वह नहीं हो रहा। मात्र 30% व्यापार होने की खबर है। लिंक से हटकर आ रही तेजी को सट्टे वाली ही तेजी माना जा रहा है और इसको बढ़ावा भी मिल रहा है। सराफा बाजार में शाम 4 बजे सोना 24 कैरेट 1,57,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,58,800 रुपए प्रतिकिलो के भाव पर रही।