{"vars":{"id": "115716:4925"}}

आरबीआई के हस्तक्षेप से रुपए में उछाल, डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे और मजबूत

 

आरबीआई के ठोस हस्तक्षेप से रुपए को बड़ा सहारा मिला है।

ट्रेडर्स का अनुमान है कि आरबीआई ने हाल ही में स्पॉट और नॉन-डिलिवरेबल फॉरवर्ड बाजार में 3 से 5 अरब डॉलर तक बेचे। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त के साथ 87.68 पर पहुंच गया। यह तेजी बुधवार को आई 73 पैसे की उछाल के बाद भी जारी है, जो 4 महीने में सबसे सबसे बड़ी थी।

फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि घरेलू बाजार से मिले अन्य सकारात्मक संकेतों ने भी निवेशकों की धारणा को मजबूत किया। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली ने कहा, "आरबीआई ने यह सुनिश्चित किया कि रुपया ऊंचे स्तर पर खुले, जिससे बुधवार को सभी सट्टेबाजी वाली गतिविधियों पर अंकुश लगा और रुपए को 88.39 से नीचे गिरने नहीं दिया गया।