{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Today mandi bhav :चने के भाव में उछाल, तुअर , मूंग और मसूर दाल में भी तेजी

 

Mandi bhav :दलहन बाजार में मिश्रित रुख देखा गया। चने में मजबूती का रुख बना रहा, जबकि तुअर में नरमी दर्ज की गई। व्यापारियों के अनुसार, चने में 100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी रही, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना। वहीं, तुअर के भावों में 100 रुपए तक की गिरावट आई, जिससे कारोबारी गतिविधियों में थोड़ी सुस्ती देखी गई। मंडी सूत्रों के अनुसार, चना दाल, मूंग दाल और मसूर दाल में भी आंशिक सुधार दर्ज किया गया है। इन दालों में उठाव बना हुआ है और घरेलू खपत में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है।

वहीं, मानसून की स्थिति और सरकारी खरीदी पर भी व्यापारी नजर बनाए हुए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली समेत देश के अन्य प्रमुख मंडियों में दलहनों की कीमतों में गिरावट और व्यापारिक नुकसान के चलते व्यापारियों में चिंता का माहौल है। दिल्ली ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि दलहनों के लिए निर्धारित साप्ताहिक स्टॉक अपलोड की अनिवार्यता को तुरंत समाप्त किया जाए।


 अनाज मंडी भाव 

चना कांटा 6150 से 6200 डंकी चना 5400 से 5700 विशाल 5900 से 6000 मसूर 6000 से 6050 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6500 महाराष्ट्र लाल 6500 से 6650 कर्नाटक 6500 से 6750 निमाड़ी 6000 से 6450 मूंग बेस्ट नया 7500 से 7700 एवरेज 6700 से 7000 मोगर 6200 से 6900 उड़द नया गर्मी 6500 से 7200 उड़द बोल्ड 7400 से 7600 एवरेज 6200 से 6500 हल्का उड़द 3000 से 5000 काबुली डॉलर 8800 से 9300 काबुली रशियन 5800 से 6100 बिटकी 5200 से 5400 गेहूं मिल क्वालिटी 2600 से 2650 लोकवन 2850 से 2900 पूर्णा 2800 से 2850 मालवराज 2650 से 2675 मक्का 2250 से 2275 सरसों 6300 से 6500 निमाड़ी 6600 से 6750 रायडा 6450 से 6550 करंज 4550 से 4600 टोली 4600 से 4650 हल्का 4000 से 4100 तिल्ली 7000 से 8000 अलसी 7000 से 7200 सोयाबीन किसानी मंडी 4200 से 4350 चना दाल 7550 से 7650 मीडियम 7950 से 8150 बेस्ट 8250 से 8350 तुअर दाल 7100 से 7300 मीडियम 8300 से 8500 बेस्ट 8800 से 8900 एक्स्ट्रा बेस्ट 9800 से 10000 ब्रांडेड 10500 मूंग दाल 8800 से 8900 बेस्ट 9200 से 9400 मूंग मोगर 9400 से 9500 बेस्ट 9800 से 9900 उड़द मोगर 9700 से 9900 बेस्ट 10000 से 10100 मसूर दाल 7800 से 7900 बेस्ट 8000 से 8100 रुपए।