Gold silver rate : घरेलू सराफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, सितंबर में चांदी ने 10% तो सोने ने 8% रिटर्न दिया
घरेलू सराफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बीच सितंबर के शुरुआती 16 दिनों में चांदी ने 10% और सोने(gold return) ने 8% रिटर्न दिया है। वहीं समान अवधि में सेंसेक्स-निफ्टी का रिटर्न महज 3% रहा है। इस माह में 16 सितंबर तक (silver rate)चांदी 11,728 रु. किलो महंगी हुई है।
24 कैरेट सोना(24 carat gold) 8,481 रु. और 22 कैरेट सोना(22 carat gold) 7,769 रु. प्रति 10 ग्राम महंगे हुए हैं। जबकि समान अवधि में सेंसेक्स 2,571 अंक और निफ्टी 812 अंक चढ़े हैं। पितृपक्ष में आमतौर पर सोने-चांदी(gold- silver) में गिरावट देखने को मिलती थी। लेकिन, इस बार इसका उल्टा हो रहा है।
आईबीजेए (IBJA)के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,358 रु. की तेजी के साथ पहली बार 1,10,869 रु. प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 1,509 रु. प्रति किलो महंगी हुई। इसकी कीमत पहली बार 1.29 लाख रु. से पार निकलकर 1,29,300 रु. प्रति किलो हो गई। 29 अगस्त को 24 कैरेट सोना(24 CARAT GOLD) 1,02,388 रु. प्रति 10 ग्राम था।