{"vars":{"id": "115716:4925"}}

रेल विकाश निगम को मिला 143 करोड़ का बड़ा आर्डर, शेयरों में आया 1880 प्रतिशत उछाल

 

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को दक्षिण रेलवे से 143.37 करोड़ रुपए का महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इस जानकारी को हाल ही में साझा किया है। इसके चलते 7 जुलाई को शेयर बाजार खुलते ही RVNL के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार को RVNL के शेयर 391 से 393 रुपए के बीच ट्रेड हुए, जिसमें हल्की बढ़त देखी गई।

इस ऑर्डर के तहत RVNL को सेलम जंक्शन, पोडानूर जंक्शन, इरुगूर-कोयंबटूर जंक्शन और पोडानूर जंक्शन के इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 1x25 केवी से 2x25 केवी में अपग्रेड करना है। यह काम अगले 24 महीनों में पूरा करना होगा।

कुछ दिन पहले भी RVNL को दक्षिण मध्य रेलवे से 2.13 करोड़ रुपए का एक छोटा कॉन्ट्रैक्ट मिला था। कंपनी का मार्केट कैप 81,607 करोड़ रुपए है। इस साल के शुरुआत से अब तक RVNL के शेयरों ने 4% की गिरावट दर्ज की है, लेकिन पिछले पांच साल में यह 1865% तक बढ़े हैं। 52 सप्ताह में इसका उच्चतम स्तर 647 रुपए और न्यूनतम 305 रुपए रहा है।

(निवेश से पहले विशेषज्ञ सलाह लेना जरूरी है।)