{"vars":{"id": "115716:4925"}}

विदेशों से सस्ते दलहन आयात से भाव गिरे, किसानों को उठाना पड़ रहा भारी नुकसान

 

विदेशों से सस्ते दलहनों का आयात लगातार जारी है। इससे घरेलू बाजार में इनकी आपूर्ति और उपलब्धता बढ़ गई है। परिणामस्वरूप दालों की कीमतों में भारी गिरावट आ गई है। इस गिरावट का सीधा असर भारतीय किसानों पर पड़ा है, जिन्हें अपने उत्पाद का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

इस समय खरीफ सीजन की प्रमुख फसलें अरहर (तुअर) और उड़द हैं, लेकिन इनकी बिजाई गत वर्ष के मुकाबले पीछे चल रही है। इसे देखते हुए उत्पादकों और व्यापारियों के एक संगठन ने सरकार से सस्ते आयात पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। एग्री फार्मर एंड ट्रेड एसोसिएशन (आफ्टा) के अध्यक्ष का कहना है कि इस समय देश में दलहनों की आपूर्ति जरूरत से ज्यादा हो चुकी है।