{"vars":{"id": "115716:4925"}}

2024 धनतेरस पर सोना 81051 रुपए प्रति 10 ग्राम था, आज 120800 ,जाने अबकी बार धनतेरस पर क्या रेट होंगे

 

जीएसटी से सोना-चांदी पर कोई राहत नहीं है। इस पर 3 प्रतिशत जीएसटी तय है। इसके अलावा मेकिंग चार्ज आभूषणों का अलग से राशि लग रही है। फिर भी दीपावली पर्व पर सोना-चांदी की खरीदी चरम पर रहने वाली है। सोना-चांदी लाभ का सौदा माना जा रहा है। 40% सालभर में लाभ देने वाले सोना-चांदी पर खरीदारों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है।

गत वर्ष धनतेरस पर सोना 81 हजार 051 रुपए 10 ग्राम और चांदी 98 हजार 451 रुपए प्रति किलो बिकी थी। शुक्रवार 3 अक्टूबर 25 को सोना प्रति 10 ग्राम 1,20,800 व चांदी 1,49,500 प्रतिकिलो है। इस प्रकार सोना अब तक 39,749 प्रति 10 ग्राम और चांदी 51,049 बढ़ गई। दीपावली मुहूर्त में सोना 80,600 प्रति 10 ग्राम व चांदी 95,950 रुपए प्रतिकिलो के भाव थी।

हालांकि उज्जैन के सराफा कारोबारी बढ़ते भाव पर चिंतित
नजर आ रहे लेकिन 2 दिन में कारोबार में भी बदलाव आ गया। दीपावली को एक पखवाड़ा शेष रहने से सराफा बाजार में नहीं वैरायटियों के आभूषण की मांग आने लगी है। सराफा कारोबारी विजय कौशिक के अनुसार सोना-चांदी में निवेश करने वाले इस बार 20 से 25% अधिक खरीदी कर सकते हैं।

शेयर बाजार रियल एस्टेट में संभव असंभव लाभ होने से सोना-चांदी पर तुरंत धन मिल जाता है। इसमें सरल और सस्ता निवेश माना जा रहा है। अब बैंक में धन रखने की अपेक्षा - सोना-चांदी अधिक खरीदा जा रहा है। उज्जैन के सराफा में करोड़ों रुपए - का सोना-चांदी धनतेरस और - दीपावली पर विक्रय होता है।

इस -बार खरीदार महंगाई को दरकिनार कर गत वर्ष से अधिक सोना-चांदी - खरीदने वाले हैं। सराफा बाजार में सोना 24 कैरेट 1,20,800 प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,49,500 रुपए किलो के भाव पर रही।