{"vars":{"id": "115716:4925"}}

New Aadhaar app launched: घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर और पता, एक फोन से मैनेज होंगे परिवार के सारे 'आधार'

 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने गुरुवार को नया आधार मोबाइल एप लॉन्च किया। यह एप पुराने वर्जन से ज्यादा एडवांस है और यूजर्स को अपनी डिजिटल पहचान पर अधिक नियंत्रण देता है। सरकार के मुताबिक, यह नेक्स्ट जेनरेशन एप है, जिसे प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इस नए एप में सबसे बड़ी सुविधा यह है कि अब आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और पता बदलने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स ये दोनों काम सीधे अपने स्मार्टफोन से कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया आसान बनेगी। हांलाकि इसके लिए जरूरी दस्तावेज चाहिए होंगे।

प्राइवेसीः सिर्फ जरूरी जानकारी ही शेयर होगी

नए एप में सिलेक्टिव शेयरिंग फीचर दिया गया है। अब यूजर्स पूरा आधार कार्ड दिखाए बिना केवल नाम और उम्र जैसी जरूरी जानकारी साझा कर सकते हैं। होटल या अन्य जगहों पर इससे प्राइवेसी बनी रहेगी और आधार डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा कम होगा।