{"vars":{"id": "115716:4925"}}

10 रूपये का पीला सिक्का असली है या नकली? ये है पहचान का आसान तरीका, देखें 

10 रूपये का पीला सिक्का असली है या नकली? ये है पहचान का आसान तरीका, देखें 
 

मार्केट में कई तरह के सिक्के चलते हैं।5 और ₹10 के सिक्के कई डिजाइन में सरकार के द्वारा जारी किए जाते हैं। लोगों को ₹10 का सिक्का का डिजाइन अक्सर भ्रमित कर देता है और कई बार लोग असली और नकली में अंतर नहीं कर पाते।


₹10 के सिक्के के हैं 14 डिजाइन

 रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने साल 2017 में एक प्रेस रिलीज जारी किए था जिसमें बताया गया की 14 अलग-अलग डिजाइन के ₹10 के सिक्के अभी तक जारी किए गए हैं।14 डिजाइन के ₹10 के सिक्के वैध हैं और असली है चाहे उनका डिजाइन जैसा भी है। अगर कोई इन सिक्कों को लेने से मना करता है तो आप कंप्लेंट कर सकते हैं।

दो धातुओं से बना होता है ₹10 का सिक्का 


₹10 का सिक्का 'बाय मेटलिक' होता है यानी कि यह दो धातुओं से बना होता है। इन सिक्कों को विशेष तरीके से बनाया जाता है।

कैसे करें असली और नकली की पहचान


 नकली सिक्के की पहचान उसके वजन और आवाज से कर सकते हैं। असली सिक्कों से ठोस आवाज आता है वही नकली सीखो में खोखली आवाज आती है। रंग और आकर से भी आप इसकी पहचान कर सकते हैं। असली सिक्कों का रंग गाढ़ा होता है वही नकली सिक्कों का रंग थोड़ा भिन्न और धुंधला हो सकता है।


 आरबीआई को कर सकते हैं आप कॉल 


 अगर आप असली डिजाइन की पुष्टि करना चाहते हैं तो रिजर्व बैंक आफ इंडिया के टोल फ्री नंबर 14440 पर कॉल कर सकते हैं।  कॉल करते ही आपको IVR कॉल के जरिए असली और नकली सिक्कों में अंतर बता दिया जाएगा।