Today gold silver price : गिरावट जारी... तीन दिन में चांदी 1.14 लाख रु. और सोना 26,643 रुपए टूटा
चांदी और सोने के दाम में 30 जनवरी को आई रिकॉर्ड गिरावट के बाद भी कीमतों में कमजोरी थम नहीं रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के रविवार शाम के क्लोजिंग भाव के मुताबिक, बीते तीन दिन में चांदी 30.1% और सोने की कीमतों में 15.2% गिरावट दर्ज की गई। इन तीन दिनों में चांदी 1,14,237 रु. प्रति किलो टूटकर 2,65,751 रु. पहुंच गई है। वहीं, सोना 26,643 रु. प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,48,697 रु. प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
जानकारों के मुताबिक जनवरी के आखिरी हफ्ते में रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली का दबाव बना है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों के कमजोर संकेत और डॉलर में मजबूती का असर भी घरेलू सराफा बाजार में दिख रहा है।
चांदी में एक महीने की तेजी सिर्फ 3 दिन में बैंक गियर में
31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रु./किलो थी, जो 29 जनवरी तक बढ़कर 3.79 लाख रु./किलो पहुंच गई। यानी 29 दिन में 1.49 लाख रु. (66%) की तेजी आई। पिछले 3 दिन (30 जनवरी से 1 फरवरी) में चांदी 1.14 लाख रु./किलो टूट गई।