{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Today gold rate: सोना खरीदना है तो देख ले आज 10 ग्राम 22, 24 कैरेट सोने का रेट, पिछले सप्ताह में चांदी ने 7.3% तो सोने ने 2.1 प्रतिशत रिटर्न दिया

If you want to buy gold then see today's rate of 10 grams 22, 24 carat gold
 

सराफा बाजार में बीते हफ्ते चांदी ने 7.34% रिटर्न दिया। यह प्रति किलो 7,152 रुपए महंगी हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 30 मई को देश में चांदी की औसत कीमत 97,458 रुपए प्रति किलो थी। 6 जून तक यह बढ़कर 1,04,610 रुपए हो गई। बीते हफ्ते लगातार तीन दिन चांदी ने नई ऊंचाई छुई। 3 जून को इसने 1,00,460, 4 जून को 1,00,980 और 5 जून को 1,04,675 रुपए की नई ऊंचाई छुई। इससे पहले 18 मार्च को यह पहली बार 1 लाख रुपए के पार निकली थी और इसने 1,00,400 रुपए प्रति किलो की नई ऊंचाई छुई थी।

बीते हफ्ते सोने ने 2.10% रिटर्न दिया। 24 कैरेट सोना 2,003 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,835 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ। मई को 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 30 95,355 रुपए और 22 कैरेट की 87,345 रुपए थी। 6 जून तक यह बढ़कर 97,358 रुपए और 89,180 रुपए हो गई।

हालांकि 5 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत 98,163 रुपए और 22 कैरेट की 89,917 रुपए तक पहुंची। आईबीजेए के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के मुताबिक, बड़ी खबर यह है कि रूस से यूक्रेन पर 400 ड्रोन से बहुत बड़ा हमला किया गया है। इसे अब तक के बड़े हमलों में से एक बताया जा रहा है। यह खबर इस हफ्ते के बुलियन मार्केट को चढ़ाएगी। चांदी गिरने पर 1,02,150 रुपए तक नीचे आ सकती है। तेजी में यह 1,09,600 रुपए तक पहुंच सकती है। सोना भी 93,950 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ सकता है, जबकि तेजी में यह 99 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।


18 कैरेट सोने का रेट

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 18 कैरेट सोना 73000 प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में आज 18 कैरेट सोना 73480 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


इंदौर और भोपाल में आज 18 कैरेट सोना 73520 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई सराफा बाजार में आज 18 कैरेट सोना 73850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


22 कैरेट सोने का आज का भाव

इंदौर भोपाल में आज 22 कैरेट सोना 89800 रुपए प्रति 10 ग्राम।


दिल्ली लखनऊ जयपुर सराफा बाजार में आज 22 कैरेट सोना 89900 रुपए प्रति 10 ग्राम।


मुंबई, कोलकाता, केरल, हैदराबाद सराफा बाजार में आज 22 कैरेट सोना 89850 रुपए प्रति 10 ग्राम।


24 कैरेट सोने का आज का भाव

इंदौर भोपाल में आज 24 कैरेट सोना 98030 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 98120 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


हैदराबाद ,मुंबई ,केरल, बेंगलुरु सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 97970 प्रति 10 ग्राम।


चेन्नई सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 97980 रुपए प्रति 10 ग्राम ।