{"vars":{"id": "115716:4925"}}

सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज 10 ग्राम 22 ,24 कैरेट के ताजा भाव, जाने अपने शहर का 18 जून का रेट

 

घरेलू वायदा बाजार में ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। निवेशकों की नजर अब इजराइल-ईरान तनाव और बुधवार को होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। जानकारों का मानना है कि फेड की पॉलिसी में अगर ब्याज दरों को लेकर नरमी दिखाई गई, तो सोने में फिर से तेजी आ सकती है।

लेकिन जब तक तस्वीर साफ नहीं होती, बाजार थोड़ा दबाव में रह सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3395 डॉलर व चांदी 3698 सेंट रही। सोना ऊपर में 3403 नीचे में 3373 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 3715 नीचे में 3614 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 98600 एक दिन पूर्व 98800 आरटीजीएस 101300 सोना 22 कैरेट 92700 चांदी चौरसा 104800 एक दिन पूर्व 104200 आरटीजीएस में 107500 चांदी टंच 105100 रुपए। रतलाम। सोना 98900 जेवरात 90593 चांदी 105350 रुपए। उज्जैन। सोना 24 कैरेट 98900 सोना 22 कैरेट 90700 चांदी 1,05000 रुपए। ( gold rate )

अब तक 31% का रिटर्न (gold rate)

साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोना लगभग 31% का शानदार रिटर्न दे चुका है, जो इसे इस साल की सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली संपत्तियों में शामिल करता है। वेंचुरा सिक्योरिटीज के एनएस रामास्वामी का अनुमान है कि निकट भविष्य में सोना ₹1,02,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं, वैश्विक दिग्गज बैंक-बैंक ऑफ अमेरिका और गोल्डमैन सैक्स-का अनुमान है कि 2026 तक सोना $4,000 प्रति औंस तक जा सकता है.( gold rate)