{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Hyundai करेगी बड़ा धमाका, 2027 तक लॉन्च होंगी 7 नई कारें, देखें पूरी लिस्ट

 

Hyundai Motor: Hyundai इंडिया आने वाले सालों में भारतीय ऑटो मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। कंपनी SUV सेगमेंट पर फोकस करते हुए आने वाले दो से तीन वर्षों में कई नए मॉडल और अपडेटेड वर्जन पेश करने वाली है। इनमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों तरह के पावरट्रेन ऑप्शन मिलेंगे।

1. नई Hyundai Venue – इस पॉपुलर SUV को जल्द ही एक मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है। डिजाइन में बदलाव और नए फीचर्स शामिल होंगे, जबकि इंजन मौजूदा रहेगा।

2. 7-सीटर SUV – Hyundai एक नई थ्री-रो SUV पर काम कर रही है जो Alcazar और Tucson के बीच पोजिशन की जाएगी। इसे हाइब्रिड इंजन के साथ 2026 की शुरुआत में लाया जा सकता है।

3. Hyundai Bayon – ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध इस SUV को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। इसमें i20 जैसा इंजन मिलने की उम्मीद है।

4. नई जनरेशन Hyundai Creta – 2027 में इसके नए अवतार के आने की संभावना है, जिसमें हाइब्रिड पावरट्रेन, नया डिजाइन और एडवांस फीचर्स शामिल होंगे।

5. Tucson फेसलिफ्ट – नई Tucson को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही अपडेट किया जा चुका है। भारत में इसे 2027 तक लाया जा सकता है।

6. Hyundai Inster EV – यह छोटी इलेक्ट्रिक SUV 2026 तक भारत में लॉन्च हो सकती है। यह Inster EV के ग्लोबल वर्जन पर आधारित होगी।

7. Hyundai Ioniq 9 – एक फुल-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे E-GMP प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे 2025 में भारत में पेश किया जा सकता है।