{"vars":{"id": "115716:4925"}}

सोने की कीमत में भारी गिरावट

 

Gold Price Today: आज यानी गुरुवार 29 मई को सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 146 रुपए घटकर 95,667 रुपए पर आ गया है, कल ये 95,813 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जबकि, चांदी की कीमत भी आज 40 रुपए घटकर 97,357 रुपए पर आ गई है, कल चांदी 97397 रुपए किलो थी।

कितना गिरा सोने का दाम
आज  के दिन सोने के दाम अच्छा खासा लुढ़का है। सुबह 10.04 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 542 प्रति 10 ग्राम गिरा है। सुबह 10.05 बजे एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 10 ग्राम सोने की कीमत 95,100 रुपये है। अब तक सोने ने 94,939 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वही 95,010 पहुंचकर इसने अब तक का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

क्या है चांदी की कीमत
आज के दिन चांदी के दाम बढ़ोतरी आई है। सुबह 10.09 बजे चांदी का भाव 421 प्रति किलो बढ़ा है।सुबह 10.11 बजे एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 1 किलो चांदी का दाम 97,562 रुपये दर्ज किया गया है। इसने अब तक 97,545 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वही 97720 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।


कम कीमत में कैसे खरीदें सोना

इस डिजिटल जमाने में आप हर चीज फोन के माध्यम से ही खरीद सकते हैं। ऐसे ही आपको आज डिजिटल गोल्ड खरीदने की सुविधा मिलती है। इसमें निवेश करने के लिए आपको हजारों रुपयों की जरूरत नहीं है। मसलन ईटीएफ (Exchange Traded Fund) को आज किसी भी ब्रोकरेज ऐप की माध्यम से खरीदा जा सकता है। इसमें आपको सामान्य गोल्ड जितना ही रिटर्न मिलता है। वही आपको फिजिकल गोल्ड की तरह इसे स्टोर करने की भी झंझट नहीं है।


गहने बनाने के लिए कौन-सा कैरेट है बेहतर
अगर आप सोने से बना गहना बनाना चाहते हैं, तो 22 कैरेट इसके लिए सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें 90 फीसदी लगभग सोना और बाकी अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। इसकी वजह से ये मजबूत भी होता है। वही 24 कैरेट को सबसे शुद्ध माना जाता है। इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा होती है।