{"vars":{"id": "115716:4925"}}

ईरान में जाकर कितना हो जाता है इंडिया का 100 रुपया? जबाब जानकर रह जाएंगे हैरान

 

 ईरान-इजरायल के बीच भीषण जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे पर गोलीबारी कर रहे हैं। पूरी दुनिया की नजर ईरान और इजरायल युद्ध पर टिकी हुई है। इसी बीच इंडियन और ईरानी करेंसी का चर्चा हो रहा है।


 आपको जानकर हैरानी होगी कि ईरान की करेंसी इंडियन करेंसी से बेहद कमजोर है। जी हां भारत का ₹100 ईरान जाकर 50000 ईरानी करेंसी के बराबर हो जाता है।


मिडिल ईस्ट के तनाव का भारत पर असर 

 मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है जिसका सीधा असर भारत पर हो रहा है। भारत बड़े पैमाने पर ईरान से तेल और गैस मांगता है। बढ़ते तनाव के बीच तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह जानते हैं भारत और ईरान की करेंसी  के बारे में विस्तार से...


 ईरान की करेंसी


 ईरान की करेंसी का नाम ईरानियन रियाल है। ईरान का रियल भारत के ई के मुकाबले बेहद कमजोर है। आप इस बात का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि भारत के ₹100 की वैल्यू ईरान में 50000 ईरानी रियाल के बराबर हो जाती है।


 भारत में एक ईरानियन रियल की वैल्यू 0.0021 के बराबर हो जाता है। वही भारत के ₹100 की बात करें तो वह ईरान में जाकर 48633.86 ईरानी रियाल के बराबर हो जाता है।


 इजराइल में कमजोर है भारतीय रुपया 


 एक तरफ ईरान में भारतीय रुपया मजबूत है वही इजराइल में भारतीय रुपया कमजोर है। इसराइल जाकर भारत का ₹100 4.006 न्यू शेकेल के बराबर हो जाता है। भारत का ₹1000 इजराइल में 40.63 इजरायली न्यू शेकेल के बराबर हो जाता है।


 इजराइल के अर्थव्यवस्था ईरान के मुकाबले बेहद मजबूत है यही वजह है कि इसराइल और ईरान में भारत के रुपया का अलग-अलग वैल्यू है। सिर्फ ईरान ही नहीं बल्कि 36 ऐसे देश है जहां भारत का रुपया बेहद मजबूत है।