22 February gold silver price : सोना मजबूत, चांदी में भी सुधार
सराफा बाजार में सोना पिछले सप्ताह करीब 1.3 प्रतिशत मजबूत रहा। बजट के बाद आई तेज गिरावट के बावजूद धातु ने निचले स्तर पर मजबूत आधार बनाया है और यदि मौजूदा रुख बना रहा तो आगे भी तेजी की गुंजाइश जताई जा रही है। स्थानीय बाजार में सोना 2 हजार रुपए तेज रहा।
चांदी में इस माह जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। महीने की शुरुआत में ऊंचे स्तर से गिरकर मध्य फरवरी में निचले स्तर तक पहुंचने के बाद इसमें तेज रिकवरी आई। साप्ताहिक निचले स्तर से उल्लेखनीय सुधार के बाद फिलहाल बाजार संतुलन की स्थिति में है। स्थानीय बाजार में चांदी 11 हजार रुपए मजबूत रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव और मध्य पूर्व तथा यूरोप की अनिश्चितताओं से सोने की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5103 डॉलर प्रति औंस व चांदी 8450 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 157100
एक दिन पूर्व 155100
आरटीजीएस 156400
सोना 22 कैरेट 144000
चांदी चौरसा 257000
एक दिन पूर्व 246000
आरटीजीएस में 260000
चांदी टंच 257500 रुपए।
रतलाम सराफा | सोना 158000 जेवरात 144728 चांदी 258500 रुपए।
उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 157500 सोना 22 कैरेट 144300 चांदी 257000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।