{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Gold Silver Price Update: सोना और सिल्वर की कीमतों में आया उफान, चांदी के दामों ने स्थापित किया नया रिकॉर्ड

चांदी के भाव (Silver rate update) में इस महीने 8,600 रुपए प्रतिकिलो की तेजी आई है। जुलाई को भाव 1 लाख 6 हजार रुपए प्रतिकिलो थे। इस साल की बात की जाए तो इस साल चांदी में 25,300 रुपए प्रतिकिलो की तेजी (Silver rate hike) आई है। एक जनवरी को चांदी के भाव 89,300 रुपए प्रतिकिलो थे। व्यापारियों के मुताबिक तेजी आगे भी जारी रहेगी।
 

Gold Silver Price Hike Update: देश में चांदी की कीमतें आए दिन नए  रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। चांदी के साथ अब सोने के दाम (Gold price) भी हुंकार भरने लगे हैं। चांदी के भाव (Silver rate update) में तेजी जारी है। सोमवार को सराफा बाजार खुला तो भाव में एक ही दिन में 2,150 रुपए प्रतिकिलो की तेजी आई और भाव 1 लाख 14 हजार 600 रुपए प्रतिकिलो पर पहुंच गए। अब तक के चांदी के ऑल टाइम हाई भाव हैं।

चांदी के भाव (Silver rate update) में इस महीने 8,600 रुपए प्रतिकिलो की तेजी आई है। जुलाई को भाव 1 लाख 6 हजार रुपए प्रतिकिलो थे। इस साल की बात की जाए तो इस साल चांदी में 25,300 रुपए प्रतिकिलो की तेजी (Silver rate hike) आई है। एक जनवरी को चांदी के भाव 89,300 रुपए प्रतिकिलो थे। व्यापारियों के मुताबिक तेजी आगे भी जारी रहेगी।

सोने में भी 1100 रुपए की तेजी

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में चांदी के साथ सोने के दाम भी बढ़कर 99,500 रु. प्रति दस ग्राम  पर पहुंच गए हैं। सोने में 1100 रुपए (Gold rate hike update) प्रति दस ग्राम की तेजी आई और भाव 99 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। शनिवार को सराफा बाजार में सोना 98 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम थे। जेवराती सोना 90 हजार 959 रुपए प्रति दस ग्राम बिका।

इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स की रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम (Gold rate update) 1,00,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम 91,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 100,150 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।