{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Today gold silver price : ईरान तनाव के बाद सोना फिर चढ़ा, चांदी भी मजबूत

 

सोने की कीमतों में  बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले हफ्ते भी सोना 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा था। तेजी की बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए नए वैश्विक टैरिफ और हाल के अमेरिकी आर्थिक आंकड़े रहे, जिनसे निवेशकों में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी बाजार में जोखिम से बचने का रुख मजबूत किया। इसी कारण निवेशक शेयर बाजार से निकलकर सोने की ओर झुके। दूसरी ओर चांदी में भी मजबूती रही। एशियाई बाजार में कम ट्रेडिंग वॉल्यूम के बावजूद चांदी बढ़त के साथ बंद हुई।

 अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5151 डॉलर प्रति औंस व चांदी 8673 सेंट रही। सोना ऊपर में 5176 नीचे में 5097 डॉलर प्रति औंस रही। चांदी ऊपर में 8780 नीचे में 8381 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 158000 
एक दिन पूर्व 157100 
आरटीजीएस 157500
 सोना 22 कैरेट 144800 
चांदी चौरसा 262000 
एक दिन पूर्व 257000 
आरटीजीएस में 265000 
चांदी टंच 262500 रुपए।

 रतलाम सराफा भाव सोना 159000

 जेवरात 145644 
चांदी 262000 रुपए।

 उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 158500 सोना 22 कैरेट 145250 चांदी 265000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।