{"vars":{"id": "115716:4925"}}

एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी, जाने आज चांदी सहित 22, 24 कैरेट सोने का रेट

 

अमेरिकी व्यापार नीति और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीचएशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। डॉलर की हालिया मजबूती का भी सराफा बाजार पर खास असर नहीं हुआ। अमेरिकी सांसदों द्वारा 41 दिनों से चल रहे अब तक के सबसे लंबे सरकारी बंद को खत्म करने की दिशा में बढ़ती प्रगति से बाजार में जोखिम लेने की प्रवृत्ति थोड़ी बढ़ी, लेकिन इसके बावजूद निवेशकों की सुरक्षित निवेश के रूप में सोने में दिलचस्पी बनी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह पीली धातु उछलकर 4000 डॉलर प्रति औंस के प्रमुख स्तर से ऊपर पहुंच गई है। मजबूत डॉलर के दबाव को भी सोने ने काफी हद तक संतुलित किया है। इधर स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी बनी रहने पर घरेलू खरीदारी भी सुधर सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4140 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5095 सेंट रही। सोना ऊपर में 4148 नीचे में 4109 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 5112 नीचे में 5037 सेंट रही।
 स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 124900
 एक दिन पूर्व 123000 
आरटीजीएस 127300
 सोना 22 कैरेट 113100
 चांदी चौरसा 156000
 एक दिन पूर्व 153000 आरटीजीएस में 156500
 चांदी टंच 156200 रुपए।

 रतलाम। सोना 125100 जेवरात 114592 
चांदी 156700 रुपए।

 उज्जैन | सोना 24 कैरेट 125000 सोना 22 कैरेट 114550 चांदी 156500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।