{"vars":{"id": "115716:4925"}}

सोने की एक दिन की सबसे बड़ी छलांग, 24 कैरेट सोना 10 हजार रुपए महंगा हुआ

 

सोना और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।  24 कैरेट सोने का भाव 10,705 रु. चढ़कर 1.75 लाख रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने की कीमतों में एक दिन की सबसे बड़ी छलांग है। इससे पहले 21 जनवरी को भाव 6818 रु. चढ़े थे। इसी तरह, चांदी 21721 रु. महंगी होकर 3.79 लाख रु. प्र ति किलो तक पहुंच गई। इससे पहले 27 जनवरी को भाव 26,859 रु. चढ़े थे। बीते एक साल में सोना 113% तो चांदी 323.38% रिटर्न दे चुकी है। इस जनवरी में चांदी 1.49 लाख (64.91%) तो सोना 31.64% महंगा हो चुका है।

बीते 46 साल का डेटा बताता है कि सोने में निवेश करने वालों के लिए 2026 की जनवरी सबसे बेहतरीन रही। इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 27% से ज्यादा रिटर्न दिया है। इससे पहले दिसंबर 1979 में 30.13% रिटर्न दिया था। जब-जब ब दुनिया में भू-राजनीतिक या आर्थिक तनाव रहा, सोने के भाव चढ़े। 1979 में ईरान क्रांति, सोवियत -अफगान युद्ध चल रहा था।

अनुमान... 2026 में भी भारत में सोने की मांग मजबूत रहेगी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रिकॉर्ड ऊंची कीमतों के चलते निवेशक अब गहनों की बजाय शुद्ध निवेश उत्पादों की ओर रुख कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शेयर बाजार में ऊंचे वैल्यूएशन, संभावित टैरिफ और विदेशी निवेश की निकासी के चलते इक्विटी निवेश कम आकर्षक हो सकता है।