{"vars":{"id": "115716:4925"}}

सोने में 1000 व चांदी में 10000 रुपए का उछाल, जाने आज के ताजा  भाव

 

सोना 1000 रुपए और चांदी में सीधा 10000 रुपए का उछाल आने से दीपावली की खरीदी बिगड़ने के अनुमान लगने लगे हैं। अब सराफा में पुराना आभूषण चलन में तेजी से आया है। इस समय कीमतों में बड़ा उछाल आभूषणों को पिघलाकर अथवा एक्सचेंज करके नए और लाइट वेट के आभूषण बनवा रहे है। यह चलन दो माह में आ चुका है। नया सोना-चांदी खरीदी से खरीदारों ने दूरी भी बना ली है। यह चलन वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और सोने की बढ़ती कीमतों के कारण किया जा रहा है।

देखा जाए तो 1 जनवरी 2025 को सोना 78000 प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 10 अप्रैल 2025 को सोना 90440 से 91250 रुपए बिका था। इस मान से 50200 रुपए की भाव वृद्धि अब तक हो चुकी है। इसी प्रकार 1 जनवरी 2025 को चांदी 93500 बिकी थी। यह अब तक 81500 का उछाल ले चुकी है। सराफा बाजार पुष्य नक्षत्र, धनतेरस के लिए सज गया है। सोमवार को बाजार में नॉमिनल खरीदी रही। बाजार में सोना 1000 रुपए एक दिन में बढ़कर 128200 और चांदी 1 दिन में 10000 रुपए बढ़कर एक लाख 75000 हो चुकी है।