अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक घटी, हफ्ते भर में तेजी पर ब्रेक, देखें आज 22, 24 कैरेट सोने के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। इससे हफ्तेभर चली तेजी पर ब्रेक लग गया।
दरअसल, अमेरिकी सरकार के शटडाउन का खतरा होने के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी शेयर और दूसरी जोखिम वाली संपत्तियों में ज्यादा रही।
इसी वजह से सोने की सुरक्षित निवेश वाली चमक थोड़ी फीकी पड़ गई। इस हफ्ते अमेरिका में व्याज दरों में कटौती और एआई को लेकर बनी उम्मीदों से वॉल स्ट्रीट इंडेक्स कई नई ऊंचाइयों पर पहुंचे। सोने ने भी तेजी दिखाई, लेकिन सुरक्षित पनाहगाह वाली डिमांड कमजोर होने से इसमें ज्यादा बढ़त नहीं बन सकी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3859 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4745 सेंट रही।
सोना ऊपर में 3867 नीचे में 3837 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी ऊपर में 4765 नीचे में 4663 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 120000
एक दिन पूर्व 120900
आरटीजीएस 119700
सोना 22 कैरेट 109000
चांदी चौरसा 148900
एक दिन पूर्व 149000
आरटीजीएस में 148600
चांदी टंच 149000 रुपए।
रतलाम। सोना 121100 जेवरात 110928 चांदी 150200 रुपए।
उज्जैन | सोना 24 कैरेट 120800
सोना 22 कैरेट 110650
चांदी 1,49,500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।