दिवाली 2024 से अब तक सोने में 42,349 रुपए बढ़त, देखिए आज के भाव
सोना-चांदी के दीपावली फेस्टिवल के पूर्व अब भाव बेलगाम हो चुके हैं। सराफा बाजार में सोमवार को भाव को लेकर हलचल बनी रही।
बताया जा रहा है कि दीपावली की धनतेरस को गत वर्ष से 25% अधिक खरीदी होगी लेकिन भारी भरकम भाव शगुन बतौर खरीदी रही तो दीपावली का कारोबार फीका भी साबित हो सकता है।
गत वर्ष की दीपावली पर धनतेरस को सोना प्रति 10 ग्राम 81,051 रुपए और चांदी 98,451 रुपए बिकी थी। फिलहाल 6 अक्टूबर को ही सोना 1,23,400 और चांदी 1,53,200 रुपए के भाव पहुंच गए। इस मान से सोना 42,349 चांदी 54,749 रुपए
बढ़ चुकी है।
देखा जाए तो 45% से अधिक की भाव वृद्धि हो गई। विश्लेषक तो इतनी ऊंचाई वाले भाव पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं लेकिन दीपावली के पूर्व और बाद में भाव में बड़ा उतार भी आ सकता है। अब निवेशक भी सतर्कता से खरीदी करने की सलाह दे रहे हैं।
इधर सराफा के ब्रोकरेज कैलाशचंद कौशिक के अनुसार दीपावली की अच्छी खरीदी को लेकर बाजार पूरी तरह से उत्साहित है।
यह पहला अवसर रहा जब तेजी में 45% का लाभमिला। सोना-चांदी के भाव ने सट्टा गतिविधि को भी पीछे छोड़ दिया है।
सोना प्रति 10 ग्राम 1,23,400 और चांदी 1,53,200 रुपए प्रति किलो के भाव पर डिस्प्ले हो रही थी।