सोने में गिरावट तो चांदी में उछाल देखें आज 22, 24 कैरेट सोने का रेट
इजराइल-हमास युद्धविराम के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक कुछ फीकी पड़ी है। निवेशकों का रुख अब जोखिम वाले विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिससे मुनाफावसूली तेज हो गई है। इसका असर सीधे सोने की कीमतों पर पड़ा। शुक्रवार को एशियाई सत्र में सोना दबाव में रहा और इसकी कीमतों में रातोंरात भारी गिरावट दर्ज की गई।
डॉलर में मजबूती भी इस गिरावट की एक अहम वजह रही। अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और जापानी येन व यूरो में कमजोरी के चलते डॉलर को सहारा मिला है। इससे भी सोने जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली संपत्तियों पर दबाव बना है। इंदौर सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना 24 कैरेट 1300 रुपए नरम होकर बिका, वहीं चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा गया।
चांदी 2500 रुपए तेज हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4000 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5100 सेंट रही। सोना ऊपर में 4003 नीचे में 3946 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी ऊपर में 5109 नीचे में 4840 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 125000 एक दिन पूर्व 126300 आरटीजीएस 124800
सोना 22 कैरेट 114000 चांदी चौरसा 164000 एक दिन पूर्व 161500 आरटीजीएस में 163000
चांदी टंच 164000 रुपए।
उज्जैन | सोना 24 कैरेट 125000 सोना 22 कैरेट 114600 चांदी 1,69,500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।
रतलाम | सोना 127700 जेवरात 116973 चांदी 165000 रुपए।