एशियाई व्यापार में सोने की कीमतों में गिरावट, देखें आज चांदी सहित 22,24 कैरेट सोने का रेट
एशियाई व्यापार में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम है, जिससे सोने की सुरक्षित निवेश वाली मांग थोड़ी कम हुई है। हालांकि इसके बावजूद सोना अब भी अपने हाल के रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि जापान की कमजोर आर्थिक स्थिति, अमेरिका में सरकार के बंद रहने की चिंता और फ्रांस में जारी राजनीतिक संकट के चलते सोने को सहारा मिलता रहा।
इन वैश्विक चिंताओं के कारण निवेशक अब भी सोने को एक सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। इस बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर बैठक के ब्योरे से यह संकेत मिला है कि ब्याज दरों को लेकर नरमी बरती जा सकती है।
इससे यह उम्मीद बढ़ी है कि आने वाले समय में फेड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4036 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4965 सेंट रही। सोना ऊपर में 4043 नीचे में 4001 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी ऊपर में 4967 नीचे में 4802 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 126300 एक दिन पूर्व 125800 आरटीजीएस 125800
सोना 22 कैरेट 115000
चांदी चौरसा 161500 एक दिन पूर्व 156000 आरटीजीएस में 161000 चांदी टंच 162000 रुपए।
उज्जैन सराफा: सोना 24 कैरेट 126700
सोना 22 कैरेट 116150 चांदी 1,63,000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।
रतलाम सराफा: सोना 127580 जेवरात 117110 चांदी 165500 रुपए।