{"vars":{"id": "115716:4925"}}

सोना 700 रुपए गिरा तो चांदी में बड़ा उछाल, देखें आज 22 ,24 कैरेट सोने के ताजा रेट

 
Gold fell by 700 rupees and silver saw a big jump, see today's latest rates of 22, 24 carat gold

GOLD RATE :सोना एक दिन में 700 रुपए गिरकर 97,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी में उछाल वाले भाव के चलते 1,07,500 रुपए प्रतिकिलो पर पहुंच गई। आगे सवा लाख रुपए भाव होने की संभावना भी बताई जा रही है, जबकि सोने की कीमत में आगामी दिन 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट भी बताई जा रही है।

सोने की अपेक्षा निवेशक अब चांदी में अधिक धन लगा रहे हैं। इसके आभूषण तो कम बिक रहे हैं लेकिन इसका औद्योगिक रूप में उपयोग अधिक होने से बिक्री पर बड़ा दबाव चल रहा है। श्रावण शुरू होने के साथ एक माह बाद रक्षाबंधन होने से अच्छे व्यापार की उम्मीद व्यापारियों ने लगाई है।

सोना-चांदी ब्रोकरेज कैलाशचंद कौशिक ने बताया सोने के भाव की तेजी जरूर रुक गई। निवेशक बाजार में इसे बेचने लगे। आगे भी सोना भाव में गिर सकता है, जबकि चांदी में तेजी जारी रहेगी। सराफा बाजार मे सोना-चांदी के आभूषणों की खरीदी रक्षाबंधन के आसपास शुरू हो जाएगी। बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम 97,000 जो एक दिन पूर्व 97,700 रुपए बिका था। चांदी 2 दिन में 500 रुपए

बढ़कर 1,07,500 रुपए हो गई है।