Today gold silver price : इजराइल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद सोने और चांदी में अनाप-शनाप तेजी
इजराइल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज भू-राजनीतिक तनाव से सोना और चांदी में अनाप शनाप तेजी दर्ज की गई। सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से कीमतों में एक ही दिन में बड़ा उछाल देखने को मिला। स्थानीय सराफा बाजार में 8700 रुपए की तेजी आई और 24 कैरेट सोना 167000 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। इसी तरह चांदी में भी 25500 रुपए की तेज छलांग रही। चांदी का भाव 288000 रुपए किलो तक पहुंच गई। व्यापारियों के अनुसार युद्ध की खबर आते ही अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में तेजी का माहौल बना, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा। निवेशकों और बड़े खरीदारों ने सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख किया। हालांकि ऊंचे भावों पर खुदरा ग्राहकी सीमित बताई जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5278 डॉलर प्रति औंस व चांदी 9370 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 167000
एक दिन पूर्व 158300
आरटीजीएस 169000
सोना 22 कैरेट 154500
चांदी चौरसा 288000
एक दिन पूर्व 262500
आरटीजीएस में 295000
चांदी टंच 289000 रुपए।
उज्जैन सराफा सोना 24 कैरेट 168500 सोना 22 कैरेट 157300 चांदी 285500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।