{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Today gold silver price : ईरान तनाव के चलते सोना चांदी में तेजी, जाने आज 22, 24 कैरेट सोने का रेट

 

अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को 10 से 15 दिन की मोहलत देते हुए स्पष्ट किया है कि इस अवधि में सकारात्मक वार्ता नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय सूत्रों के हवाले से खबर है कि ईरान, चीन और रूस संयुक्त युद्ध अभ्यास कर रहे हैं। इन घटनाक्रमों से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा है और वैश्विक स्तर पर युद्ध की आशंका गहराई है। भू राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ते ही निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर मुड़ा है, जिसका सीधा असर सोना और चांदी पर दिख रहा है।

 अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखी गई है और घरेलू बाजारों में भी मजबूती का माहौल बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5026 डॉलर प्रति औंस व चांदी 8053 सेंट रही। सोना ऊपर में 5042 नीचे में 4981 डॉलर प्रति औंस रहा। 

चांदी ऊपर में 8119 नीचे में 7740 सेंट रही।
 स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 155100 
एक दिन पूर्व 155500 
आरटीजीएस 154300 
सोना 22 कैरेट 142175 
चांदी चौरसा 246000 
एक दिन पूर्व 245500 
आरटीजीएस में 250000 
चांदी टंच 246500 रुपए। 

उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 155000 सोना 22 कैरेट 142000 चांदी 249,000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।