{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Today gold silver price : सोना और चांदी की कीमतों में  शुरुआती कारोबार में आधा प्रतिशत से ज्यादा तेजी

 

सोना और चांदी की कीमतों में  शुरुआती कारोबार में आधा प्रतिशत से ज्यादा तेजी देखी गई। एक दिन पहले ही दोनों धातुओं में एक प्रतिशत से अधिक की मजबूत बढ़त दर्ज हुई थी। कारोबारियों के अनुसार स्पॉट मार्केट में अच्छी मांग और अमेरिका में अगले महीने फेडरल रिजर्व द्वारा रेट कट की उम्मीदों ने कीमती धातुओं को सहारा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम दो सप्ताह के ऊपरी स्तर के करीब पहुंच गए। ताजा अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के दबाव में डॉलर कमजोर हुआ और रेट कट की संभावनाएं बढ़ीं, जिससे निवेशकों ने गोल्ड में खरीदारी बढ़ाई। डॉलर कमजोर होने से विदेशी खरीदारों के लिए सोना और आकर्षक हो गया।

 अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4159 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5240 सेंट रहा।

 सोना ऊपर में 4169 नीचे में 4128 डॉलर प्रति औंस रहा।

 चांदी ऊपर में 5249 नीचे में 5119 सेंट रही। 
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 126800 

एक दिन पूर्व 126800 आरटीजीएस 129200 
सोना 22 कैरेट 115000 
चांदी चौरसा 160300 
एक दिन पूर्व 159000 
आरटीजीएस में 160700 
चांदी टंच 160600 रुपए। 

उज्जैन सराफाः सोना 24 कैरेट 127200 
सोना 22 कैरेट 116600 

चांदी 161000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

 रतलाम सराफाः सोना 126800 जेवरात 116149 चांदी 161000 रुपए।