{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Gold silver price : सोना चांदी में उतार जारी, जाने आज 22, 24 कैरेट सोने का रेट

 

एशियाई बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। साल के आखिर में प्रॉफिट बुकिंग का दबाव कम होने और निवेशकों द्वारा भू-राजनीतिक तनावों का दोबारा आकलन करने से कीमती धातुएं दबाव में रहीं। इसके बावजूद कमजोर डॉलर, वैश्विक भू-राजनीतिक जोखिम और 2026 में फेडरल रिजर्व की नरम मौद्रिक नीति की उम्मीदें बुलियन बाजार के लिए सहायक बनी हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4388 डॉलर प्रति औंस व चांदी 7480 सेंट रही। सोना ऊपर में 4391 नीचे में 4322 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 7517 नीचे में 7106 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 138000 एक दिन पूर्व 141000 आरटीजीएस 134000 सोना 22 कैरेट 122800 अतिरिक्त चांदी नगद 233000 एक दिन पूर्व 234000 आरटीजीएस में 235000 चांदी टंच 234500 रुपए। 

उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 139000 सोना 22 कैरेट 127300 चांदी 235300 रुपए।